मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के लाभ से स्वस्थ होगा पलामू : आयुक्त

 

समयबद्धता के साथ जांच रिपोर्ट मिलने से बेहतर इलाज संभव  

मरीजों का ससमय बेहतर इलाज एवं जांच सभी की जिम्मेवारी 

इमरजेंसी के मरीजों की इलाज एवं जांच में बरतें पूरी तत्परता 

कोरवा जनजाति की बेलवंती देवी एवं 700 ग्राम के नवजात शिशु के साथ अन्य मरीजों का जाना कुशलक्षेम 

प्रमंडलीय आयुक्त ने किया मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेहतर संसाधन उपलब्ध है। सिटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं विभिन्न प्रकार के रक्त परीक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट है। अस्पताल में उपलब्ध इन बेहतर संसाधनों का लाभ यहां आने वाले मरीजों को मिलने से स्वस्थ पलामू की परिकल्पना साकार होगा। 

इसके लिए यहां आने वाले मरीजों का ससमय इलाज एवं जांच केन्द्रों द्वारा जांच संबंधी रिपोर्ट समयबद्धता से मिलने से बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। इसके लिए यहां कार्यरत चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों को समन्वय के साथ मरीजों के इलाज हेतु सेवा भावना रखनी होगी। मरीजों का ससमय बेहतर इलाज एवं जांच सभी की जिम्मेवारी है, इसे सभी अत्यावश्यक समझें। ये बातें प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा ने कही। वे आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) का निरीक्षण कर रहे थे। 

आयुक्त ने सभी को अस्पताल में आ रहे मरीजों का ससमय इलाज करने, जांच केंद्रों के स्वास्थ्यकर्मियों को जांच संबंधी रिपोर्ट शीघ्रताशीघ्र देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट समय से मिल जाने से चिकित्सकों को इलाज में सहूलियत होगी। वहीं मरीजों को खतरे से बाहर निकाला जा सकता है। जांच के लिए मरीज अस्पताल से बाहर जाने को मजबूर नहीं होंगे। उन्होंने इमरजेंसी के मरीजों की इलाज एवं जांच में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया। 

उन्होंने जांच कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को रात्री में भी (24 घंटे) जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि इमरजेंसी में आये मरीजों का ससमय जांचोपरांत इलाज कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच में विलंब होने से मरीजों को खतरा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना सभी की जिम्मेवारी है।  

आयुक्त विभिन्न वार्डों/विभागों की गहणता से निरीक्षण किया और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका सभी ख्याल रखें। उन्होंने मेडाल के जांच केंद्र,   रक्त जांच केन्द्र, एक्स-रे, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट, प्रसूति एवं स्त्री रोग ओपीडी, टीकाकरण केंद्र, चाइल्ड ओपीडी, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, प्रसूति आपरेशन कक्ष परिसर, मैटरनिटी वार्ड, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट एवं जीएनएम कॉलेज भवन में अवस्थित मेडिसिन ओपीडी, नेत्र ओपीडी, जेनरल सर्जरी, आर्थो ओपीडी, न्यूरो सर्जरी विभाग, कॉर्डियोलॉजी आदि विभागों, वार्डों एवं ओपीडी का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।  

आयुक्त ने नेत्र ओपीडी में अपना नेत्र जांच भी कराया। उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने भी आंख जांच करवायी। उन्होंने गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत चेटे गमहरिया निवासी कोरवा जनजाति की बेलवंती देवी से एवं अन्य मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। 

बेलवंती की डिलेवरी हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आयुक्त ने एसएनसीयू में एडमिट नवजात बच्चों को भी देखा। विशेषकर 700 ग्राम के शिशु के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी। नवजात शिशुओं का केयर कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों से नवजात बच्चों के संबंध में कुशलक्षेम जाना एवं उनका विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना को सराहा।  

आयुक्त ने भर्ती मरीजों के लिए नाश्ता एवं खाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को मेन्यू के अनुसार, समय के साथ पौष्टिक नाश्ता खाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  वृहत निरीक्षण के पूर्व उन्होंने अधीक्षक कार्यालय में मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन, अधीक्षक, डीपीएम, हॉस्पिटल मैनेजर आदि के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई, जांच आदि सुविधाओं की जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य पीएन महतो, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संतोष श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह, अधीक्षक डॉ अजय कुमार, डॉ आरके रंजन, डीपीएम स्वास्थ्य, हॉस्पिटल मैनेजर सुनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse