एसआर डीएवी पुंदाग में मना विश्व पर्यावरण दिवस समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रशस्त प्रांगण में धूमधाम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति रखी गयी है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेकॉन के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कल्याण मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि जवाहर कला केंद्र की प्राचार्या लीली मुखर्जी तथा जवाहर कला केंद्र की सदस्य शारदा घोष, वरिष्ठ शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय के प्रशस्त प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

उन्होंने बताया कि पूरा विश्व जिस ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है, उसका एक मात्र समाधान वृक्षारोपण है। इसलिए हम सबको अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए एवं इसी के साथ अपने कर्तव्य का इतिश्री न समझकर वर्ष भर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि भले सरकार की ओर से प्लास्टिक बैग तथा प्लास्टिक से बनी अन्य कुछ चीजों के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है, पर आम जनता के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। हम सबको प्लास्टिक से बनी चीजों से बैग आदि से परहेज करना चाहिए । शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse