गुड न्यूज : दो-तीन दिनों में हो जायेगा आयुष्मान योजना के बकाये का भुगतान

 

आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए बड़ी खबर  

2-3 दिनों में मिल जायेगी बकाया राशि 

टीम एबीएन, रांची। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुल 565 सूचीबद्ध अस्पताल हैं। इनमें से 240 सरकारी अस्पताल एवं 325 निजी अस्पताल हैं। इसमें से 14 अस्पताल वर्तमान में निलंबित हैं। नाफू ट्रिगर्ड होने के कारण 26 सरकारी और 85 निजी यानी कुल 111 अस्पतालों के दावों की जांच की जा रही है। 

इस समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा निर्देश के आलोक में कार्यवाही की जा रही है तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से लगातार संपर्क किया जा रहा है। दिनांक 10 फरवरी 2025 से झारखंड में टीएमएस 2.0 लागू हो गया जिसमें कई तकनीकी समस्याएं सामने आयीं जैसे कि डायलिसिस की सिंगल साइकिल हो जाना, कैंसर के मरीजों के केमों एवं रेडिएशन का पैकेज एक साथ बुक ना हो पाना, हेम 2.0 में अस्पतालों द्वारा अपने अस्पताल से संबंधित विवरण को अपलोड ना कर पाना जैसी समस्याओं का एनएचए के साथ समन्वय स्थापित कर उनका निराकरण कर लिया गया है।

झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के द्वारा राज्य स्तर पर दो बार निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अस्पतालों को प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी कारणों से 193 निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं किया जा पा रहा था लेकिन समस्या का समाधान किया जा चुका है और अगले दो से तीन दिनों के अंदर लंबित दावों का भुगतान कर दिया जायेगा। फिलहाल 200 सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों का भुगतान किया जा रहा है। शेष 33 अस्पतालों का सीईए यानी क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का दस्तावेज प्राप्त होने के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse