टीम एबीएन, रांची। आज प्रात: 7:00 बजे से महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी भवन से प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर कार्टसराय रोड, गाड़ीखाना चौक, हरमू रोड, गौशाला चौक, नॉर्थ मार्केट रोड, जे जे रोड, बड़ालाल स्ट्रीट होते हुए पुन: मंदिर पहुंची।
इस शोभायात्रा में भगवान महेश की विशाल प्रतिमा को ट्रैक्टर पर सजाकर विराजमान किया गया, जिसका मार्ग में आरती और पूजन हुआ। शोभायात्रा के दौरान भजन गायन मनोज काबरा, मुकेश काबरा, विभोर डागा, मोहित सोमानी, कृष्णा काबरा, दिनेश काबरा, विनित काबरा सहित महिला सदस्य ने किया। पूरे मार्ग में भगवान महेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
समाज बंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रमुख स्वागतकर्ता रहे: मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, बोड़ा परिवार, साबू परिवार, काबरा परिवार, मारवाड़ी सहायक समिति, पप्पू शर्मा परिवार, गौरीशंकर काबरा परिवार, चेतन शर्मा परिवार, श्याम संघ, साबू रिक्शा ग्रुप, श्री श्याम मंडल, महावीर साबू परिवार, राजकुमार मारू परिवार, रमेश चितलांगिया परिवार इन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत शीतल जल, शरबत, आइसक्रीम आदि के द्वारा किया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भगवान महेश को माल्यार्पण किया तथा शोभायात्रा संयोजक श्री अजय शंकर ने बताया कि इस आयोजन में 400 से अधिक पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
शोभायात्रा के पश्चात श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में मुख्य यजमान मनोज काबरा ने परिवार सहित भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं हवन किया। प्रसाद स्वरूप अल्पाहार व्यवस्था रामगोपाल, विष्णु शंकर साबू के सहयोग से की गयी।
स्वाद की यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर विभिन्न प्रदेशों की दो विशेष व्यंजन तैयार की। इस अनोखी गतिविधि में न सिर्फ खाना बनाने का आनंद था, बल्कि ज्ञानवर्धक क्वेश्चन-आंसर राउंड भी शामिल था, जिसकी निर्णायक बनीं श्रीमती अर्चना मुरारका उन्होंने विराज मालपानी एवं सुरभि मालपानी, आद्या माहेश्वरी एवं नेहा माहेश्वरी, पाखी चितलांगिया एवं विनीता चितलांगिया का नाम घोषित किया। इसे सफल आयोजन की संयोजिकाएं रहीं भावना काबरा, रंजू मालपानी, शिखा बिरला, एवं अंजना गट्टानी।
अनलिमिटेड फन फॉर किड्स बच्चों के लिए कुछ बेहद ही मजेदार और दिलचस्प गेम्स, खेल-कूद के साथ अपनी कुशल प्रतिभा दिखाई । इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बच्चों के वार्षिक उम्र के हिसाब से रखे गए थे। ग्रुप अ में करीबन 15 बच्चे वहीं ग्रुप इ में 20 बच्चों ने भाग लिया, ग्रुप अ वर्ग वाले बच्चों के लिए 3 तरह के खेल आयोजित किए, जैसे लिफ्ट एंड शिफ्ट द बॉल, मैजिकल कलर्स और मेमोरी मॉन्सटर्स।
इसी प्रकार ग्रुप इ वर्ग के बच्चों के लिए 4 तरह के खेल आयोजित किए, जैसे द पफ पाथ, रेस टू द रंग, ब्रेन ब्लिट्ज एवं द टनल चैलेंज। इस मनोरंजक कार्यक्रम की संयोजिका नेहा साबू, पारुल माहेश्वरी, नेहा मंत्री एवं पूजा शारडा रहीं। फन विथ टैलेंट की संयोजिका रितिका शारदा, सुमन बाहेती, सुष्मिता सोमानी और सीमा मालपानी थी, मस्ती, सवाल, और गेम के साथ 14 जोड़ी ने पार्ट लिया।
मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने बताया सभी गेम्स के विजेताओं को 8 जून सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा। आज की शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारु, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, सभा अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, महिला समिति अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलौड़, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, प्रभात फेरी संयोजक अजय शंकर साबू, उमाशंकर पेड़ीवाल, कुमुद लखोटिया, अनीता साबू , महोत्सव संयोजक सुरेश सारडा, अमित मालपानी, कविता मंत्री,विनीता बिहानी, अंकित काबरा, आकाश चितलांगिया के साथ समाजबंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse