लातेहार : खेत से महिला का शव बरामद

 

  • लातेहार में महिला का मर्डर, गोली मार उतारा मौत के घाट; खेत में मिला शव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां सोमवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

वहीं इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला गांव की है। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुलेखा का शव खेत में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने  पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव के पास से खाने के बर्तन और चटाई भी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि सुलेखा देवी की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse