एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस जब्त किये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को कदमा थाना क्षेत्र में खरखाई नदी के किनारे रामनगर में मरीन ड्राइव रोड पर छापा मारा और भागने की कोशिश कर रहे तीनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीन में से दो लोग-ललित यादव (33) और राकेश कुमार (30) हथियार विक्रेता शाहरुख खान (29) से बंदूक खरीदने के लिए मौके पर आये थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो देसी तमंचे और तीन कारतूस जब्त किए हैं। शिवाशीष ने बताया कि खान का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse