एबीएन सेंट्रल डेस्क। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला दौरा करने जा रहे हैं, जिसको लेकर जम्मू कश्मीर में जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही श्रीनगर और कटरा के बीच 2 स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी देंगे। इसी के चलते अब श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बेहद ही अच्छी खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 6 जून को कटरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ पहलगाम हमला और आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ये पहला जम्मू कश्मीर का दौरा होगा।
प्रधानमंत्री की जम्मू कश्मीर को लेकर कटरा रेलवे स्टेशन पर भी तैयारियां जोरों से जा रही है। मंगलवार को जर्नल मैनेजर नॉर्थन रेलवे अशोक वर्मा ने आधिकारिक टीम के साथ कटरा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse