पलामू : हादसों को आमंत्रित कर रहे बिजली विभाग के क्षतिग्रस्त पोल

 

  • पलामू : रेलवे ओवरब्रिज के पास टूटा बिजली का खंभा
  • विभाग के लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना को कर रही है आमंत्रित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद / पलामू। स्थानीय लोगो द्वारा बिजली विभाग को आवेदन दिए एक महीना बीतने को है लेकिन बिजली विभाग मौन है। पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज जपला छतरपुर मुख्य पथ पर विगत एक माह से टूटा हुआ बिजली का खंभा आज तक नही बदला जा सका है। 

जबकि विगत 8 मई 2025 को ही आस पास के नागरिकों ने अवर विद्युत प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर टूटे हुए बिजली के खंभे को बदलने का आग्रह किया है। एक माह होने को है। आज तक बिजली का टूटा हुआ खंभा नही बदला गया। 

भीड़ भाड़ का इलाका होने की वजह कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। नागरिकों ने बताया कि अज्ञात हाइवा ने बिजली के खंभे में टक्कर मार कर फरार हो गया था। जब लोगो ने देखा तो तत्काल बिजली विभाग को सूचना दियादी थी।

उन्होंने आरोप लगाया है की बिजली विभाग के ऐसी लापरवाही के वजह से कभी भी टूट हुआ बिजली कि खंभा सड़क पर गिर सकती है, जिससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता है, उन्होंने कहा है की अगर बिजली के टूटे हुए खंभे की वजह कोई घटना घटती है तो उसकी जवाबदेही बिजली विभाग की होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse