बोकारो स्टील प्लांट में पांच मजदूर झुलसे

 

  • बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट मेटल गिरने से पांच मजदूर झुलसे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 में हॉट मेटल गिरने से पांच मजदूर झुलस गये। सभी जख्मी मजदूरों को प्लांट के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोकारो के सीटी डीएसपी आलोक रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल एक निजी कंपनी के कर्मचारी है। मजदूर SMS-2 में कार्य कर रहे थे कि इसी दौरान हॉट मेटल गिर गया, जिसमें पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से झुलस गये। फिलहाल सभी मजदूरों का BGH में इलाज चल रहा है।

घायलों में समर कुमार, छोटेलाल मांझी, रुपलाल गोराई, नंदकिशोर और आंनद मडंल शामिल है। SMS-2 में इस दुर्घटना से हड़कंप मच गया। सभी मजदूर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि हमेशा ही कुछ न कुछ घटना हो रही है, लेकिन बीएसएल प्रबंधन कुछ नहीं कर रही है।

हालांकि घटना के बाद बीएसएल के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया गया। वहीं, BGH के डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया गया है। इस मामले को लेकर बोकारो के सीटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि यह इंडस्ट्रियल मामला है। 

लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा हुआ मामला नहीं है। इसलिए इसमें औपचारिक रूप से हम कुछ नहीं कर सकते हैं. लेकिन घटना हुई है इन लोगों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। हम लोग नजर बनाए हुए हैं, अगर कोई कानून व्यवस्था का मामला होगा तो पुलिस जरूर इस पर निगरानी रखेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse