रांची : डीएवी गांधीनगर में निकली साइकिल रैली

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी. पब्लिक स्कूल, सी सी एल  गांधीनगर रांची में छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने साइकिल रैली का आयोजन किया। मौके पर सौ से अधिक छात्रों के साथ शिक्षकों ने विद्यालय परिसर से लेकर गांधीनगर, सीएमपीडीआई, जवाहर नगर आदि स्थानों का भ्रमण किया तथा समाज को स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। 

प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा का उत्तरदायित्व हम मनुष्यों का है। साइकिलिंग एक सरल, सुलभ और पर्यावरण-हितैषी व्यायाम है। यह शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और फुतीर्ला बनाए रखता है। इससे हृदय, मांसपेशियों और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह मानसिक तनाव को कम करता है और ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। 

साइकिलिंग पेट्रोल-डीजल की बचत कर पर्यावरण को प्रदूषण से भी बचाती है। साथ ही, यह यातायात की भीड़ कम करने और आर्थिक रूप से पैसे बचाने में सहायक है। अत: साइकिलिंग स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज : तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

जीवन में शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन का आधार हमारी प्रकृति है। इसके प्रति उदार दृष्टिकोण रखना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि मानवीय सभ्यता का विकास प्रकृति की गोद में ही हुआ है। प्रकृति हमारी माता है और इसकी रक्षा हमारा धर्म होना चाहिए। 

माता भूमि: पुत्रो२हम पृथिव्या:  मा एनम हिंसी: आदि  का उदाहरण देते हुए उन्होंने वैदिक ग्रंथों में प्रतिपादित  पर्यावरण और प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली के आयोजन में निराकार आचार्या, अमित दत्ता, गोविन्द झा, कौशल कुमार, अमित कुमार, गिरिजा प्रसाद, कुंदन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse