एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू जिला के नगर पंचायत हुसैनाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत हुसैनाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सूखा पेड़ हटाने की मांग की है। इससे पूर्व भी स्थानीय दुकानदारों ने सूखे पेड़ को हटवाने का आवाज उठायी थी।
पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत हुसैनाबाद अंतर्गत अंबेडकर चौक शहरी स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर जिला परिषद द्वारा दुकान आवंटित भवन के पास एक पेड़ जो पूरी तरह सूखा हुआ है। उक्त स्थल भीड़ भाड़ वाला जहा पर पेड़ गिर जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार ध्यान आकृष्ट कराने का काम करते आए हैं। प्रतिदिन तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे पेड़ पूरी तरह हिलती है, लेकिन आज तक इस पेड़ को हटवाने से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की गयी। स्थिति यह है कि पेड़ जड़ से काफी खोखला हो चुका है।
कभी भी गिर जाने से बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ के नीचे से 11000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार भी गया है। जो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र सूखे पेड़ को हटवाने का आग्रह किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse