छः को धनबाद के प्रांतीय अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संजय सेठ होंगे मुख्य अतिथि

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

*6 जुलाई को धनबाद में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे*

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री एवं संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास मे जाकर वार्ता कर 6 जुलाई को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट मे आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन मे आने के लिए आमंत्रित किया। श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं श्री संजय सेठ ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए अधिवेशन में अपने आने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका, रांची जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं संजय सेठ को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान दिया। तथा कहा कि धनबाद में आयोजित मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन मे केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आने की सहमति प्राप्त होने से मारवाड़ी समाज के लिए गौरव की बात है।6 जुलाई को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025- 27 के लिए पदभार ग्रहण करेंगे। अधिवेशन में मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधियों के साथ-साथ झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधिगण भाग लेंगे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

  • प्रेस प@उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse