देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को सौंपा जेपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता के साक्ष्य

 

  • संज्ञान लेते हुए गवर्नर संतोष गंगवार ने आयोग से जवाब तलब करने का दिया सकारात्मक आश्वासन
  • उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ होने की प्रबल संभावना : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम का विवाद बढ़ कर राजभवन तक पहुंच गया है। आज बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र मंडली के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात किया। उक्त परीक्षा में हुए अनियमितता व धांधली के सबूत और साक्ष्य गवर्नर के समक्ष सौंपा  गया। एवं पारदर्शिता भंग करने के आरोप के साथ विस्तृत से जानकारी साझा किया।

संविधान के आर्टिकल 15 एवं 16 के कोटिवार आरक्षण उलंघन। जारी नियुक्ति विज्ञापन के कंडिका 3 (ग) एवं झारखंड सरकार गजट संख्या-762, झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के मुख्य परीक्षा नियमावली 19 (ख) का अवहेलना के बात कही।

साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने जारी नियुक्ति विज्ञापन के शर्तों के अनुसार रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क जारी करने, कोटिवार प्राप्तांक के साथ रिजल्ट प्रकाशित करने, एवं इच्छुक छात्रों को अतिशीघ्र उत्तर पुस्तिका अवलोकन करने एवं मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का मांग किया गया।

छात्र मंडली के बातों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल महोदय ने आयोग को जवाब तलब करने का सकारात्मक का 
आश्वाशन दिया। छात्र शिष्ट मंडली में देवेंद्रनाथ महतो, आशीष कुमार , योगेश चंद्र भारती, अमित कुमार, बिरसा उरांव, तीर्थ कुमार शामिल रहे। श्री महतो ने उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ होने की प्रबल संभावना जताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse