टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग रांची में चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था द्वारा 6 जनवरी 2024 से लगातार जारी है।
अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक और निराश्रित असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो कि मानसिक रोगी है।आश्रम की टीम को फोन से सूचना मिली की कांके रोड में एक लावारिस अवस्था मे मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। आश्रम की टीम के द्वारा उस व्यक्ति को पिठौरिया से रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया।
उसके बाद रिंची हॉस्पिटल में उस व्यक्ति का पूरा मेडिकल जांच करवाया गया। उसके बाद सद्गुरु कृपा अपना घर में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम एवं पता का कोई जानकारी नहीं मिला, आश्रम कमेटी ने उसका नाम संतोष कुमार रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय–समय पर जरूरतमदों को रेस्क्यू किया जाता है।
आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरु जी के आशीर्वाद व आप सभी के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जा रही है। एवं सभी सेवाएं श्री श्री 108 डॉ स्वामी श्री सदानंद जी महाराज जी के आशीर्वाद और आप लोगों के सहयोग से हो रहा है।
प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे 37 दिव्यांग एवं निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं बेहतर सेवा दिया जा रहा है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse