जैक की मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आज यानी मंगलवार को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने खअउ आफिस में रिजल्ट जारी किया है। 4 लाख 33 हजार 944 कुल परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 ने परीक्षा दी थी। मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को बधाई दी है। 

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत और परिश्रम करते रहें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं, जोहार करता हूं। 

बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में हजारीबाग की गीतांजलि टॉपर बनीं है। पहले स्थान पर इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा हजारीबाग की गीतांजली ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर इसी स्कूल की  98.20 अंकों के साथ ऋतु अमृता और अमृता दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं रैंक 3 पर शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक के 97.80 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। 

इस बार संथाल परगना जिला सबसे आगे रहा है। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा की। जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मैट्रिक परीक्षा पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई।

जैक बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन रैंक पाने वाले छात्रों को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार मिलेगा। रैंक 1 पाने वाले को 3 लाख रुपये, दूसरी रैंक वाले टॉपर को 2 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं, बीते वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse