झारखण्ड : 31 मई तक बारिश, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है। यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है।

 इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रांची और आसपास के इलाकों में  सोमवार को बादल छाए रहे।

जानें कहां कितना रहा तापमान

पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के ढालभूमगढ़ में 47.4 मिली मीटर रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 35.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। 

वहीं  रांची में सोमवार का अधिकतम तापमान 30, जमशेदपुर में 34.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse