लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम में सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का आज भव्य समापन

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम एवं प्रांतीय आर्यवीर झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का आज भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग 300 प्रशिक्षित आर्यवीर दल द्वारा विभिन्न राष्ट्र गीतों के साथ मार्च पास्ट करते हुए परेड का अवलोकन आगत अतिथियों का कराया गया। जिसमें आर्यवीर वीरांगनाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल, सम्मानित विशिष्ट अतिथि में हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ने कुशलता के साथ शारीरिक दक्षता सूर्य नमस्कार लाठी चालान तलवार चालन, दंड बैठक, मुद्गर चालन, गले से छड मोड कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया एवं ताली बजाने को मजबूर कर दिया।

साथ ही साथ सुमन कुमार आर्य द्वारा विभिन्न तरीके से एक पर एक कर्तव्य दिखाते हुए तीरंदाजी का अनोखा स्वरूप प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। गले से छड मोड़ने में में भी धनेश्वर आर्य ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी का आशीर्वाद एवं ताली बजाने को मजबूर किया सामूहिक रूप से योग एवं विभिन्न आसनों का भी प्रदर्शन एवं मीनार बनाकर सामूहिक रूप से अभिवादन कर सभी आगत अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि यह कम समय में श्रेष्ठतम आयोजन में महसूस कर रहा हूं और बहुत ही अनुशासन के साथ सभी ब्रह्मचारी श्रेष्ठ प्रदर्शन किए। जो यहां सभी के सामने दिख रहा है शांति आश्रम बेहतर सेवा समाज के लिए एवं युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का अलख जगा रही है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल ने सभी को आशीर्वाद दिया एवं शांति आश्रम एवं आर्यवीर दल द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि यह यहां एक ही कार्यक्रम के माध्यम से चारित्रिक शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो मौजूदा समय में सनातन संरक्षण एवं राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रसर हो सकेगा। इसी तरह हिंडालको सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने सभी प्रशिक्षण आर्थियों को बेहतर भविष्य एवं अनुशासन प्रिय होने की शुभकामनाएं। उन्होंने शांति आश्रम द्वारा ऐसा सेवा दिए जाने की सराहना की।

आर्य समाज द्वारा संचालित आमसेना उड़ीसा के आचार्य कुंज देव मनीषी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए आर्यवीर दल एवं गुरुकुल शांति आश्रम द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सराहना की एवं सभी को समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर शांति आश्रम की के सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। शिविरों के आयोजनों में सहयोग करने भोजनालय की सुविधा सोलर प्लांट के माध्यम से प्रकाश की समुचित व्यवस्था होने की आवश्यकताओं में सहयोग देने पर पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि सहयोग मिलने पर ही हम और श्रेष्ठतम सेवा देश समाज एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक कुशल व्यक्तित्व का निर्माण करने हेतु व्यक्तित्व का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राम कृष्ण के आदर्श, शिवाजी, चंद्रशेखर, महाराणा प्रताप एवं भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उपस्थित शिविर में सभी लोगों को संकल्प लेकर भारतीय संस्कृति सनातन परंपरा को जगाने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने भी उपस्थित बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण में आने एवं दैनिक जीवन में चारित्रिक बौद्धिक एवं दिए गए प्रशिक्षण को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने आचार्य संरक्षण आर्य जी के नेतृत्व में कुशल युवा चरित्र निर्माण शिविर के आयोजन पर बधाई दी एवं कार्यक्रम की सराहनीय की। 

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में लाल नवल नाथ, शिव शंकर सिंह, श्री चंद प्रजापति, संजय पोद्दार, सुनील गुप्ता, संजय गोयल, सरोज प्रजापति, मनोज दास, राम सवारत साहू, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार, सतीश जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, पतंजलि से प्रभारी प्रवीण भारती, डॉ योगेश प्रजापति, प्रदीप साहू, पप्पू साहू, रामकुमार भगत, अमित साहू, मिथिलेश प्रजापति, रविंद्र दता, दीपक आर्य, राम स्वागत साहू, सीताराम शर्मा,  बालमती देवी, दुखहरण साहू, लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव, चमर राम, अभय भारती, भास्कर सिन्हा, महादेव आर्य, अर्जुन आर्य, खुशी भारती, मनोज गुप्ता, आलोक आर्य, योगेंद्र आर्य, कृष्ण आर्य, शिवराज प्रजापति समेत आर्यवीर दल के सदस्य एवं अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक आचार्य आशीष आर्य ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse