लोहरदगा : आर्यवीर दल के शिविर में 300 ने लिया प्रशिक्षण

 

  • आर्यवीर दल द्वारा आयोजित गुरुकुल शांति आश्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से 300 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया सफल प्रशिक्षण

टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम में आयोजित युवा चरित्र निर्माण  शिविर में इस वर्ष 2025 में आयोजित विगत 21 से 26 मई  तक आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 300 बच्चे विभिन्न विद्यालयों से भाग लिए। जो रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा आदि से युवक युवतियों ने भाग लिया। सभी को लाठी चलाना, तलवार चलाना, योग, आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक एवं आर्य समाज के नियमों की भी जानकारी दी गई। 

उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने, अभिभावकों गुरु के साथ  आदर्श व्यवहार को अपनाने तथा चारित्रिक, बौद्धिक, मानसिक बिंदुओं पर प्रत्येक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सजग बनाया गया, उन्हें पारंगत किया गया। साथ ही साथ प्रतिदिन हवन कर उन्हें हवन की महत्ता को बताया गया, एवं कुशल व्यक्तित्व के लिए सजग विद्यार्थी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। 

बताते चलें कि इस वर्ष शिविर में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सफल प्रशिक्षण लिया। सभी को प्रशिक्षण उपरांत आज विभिन्न आगत अतिथियों द्वारा  झारखंड प्रदेश एवं गुरुकुल शांति आश्रम के माध्यम से उन्हें सम्मान के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

इस वर्ष झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल एवं बिहार के प्रशिक्षकों के साथ-साथ अतिथियों ने भाग लेकर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन किया। जिसमें चिकित्सक, पेशेवर वकील, समाजसेवी, शिक्षाविद, व्यापारी के साथ-साथ बैंक कर्मी, रिटायर आर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी गणों आदि ने उन्हें बौद्धिक रूप से एवं सफल व्यक्तित्व निर्माण के लिए मार्गदर्शन किया, ताकि भविष्य में एक कुशल व्यक्तित्व का निर्माण हो सके और राष्ट्र की सेवा सफल रूप से कर सके। 

पूरे शिविर के आयोजन में आचार्य शरचचन्द्र आर्य अडिग खड़े होकर विभिन्न बाधाओं एवं चुनौतियां को पार करते हुए सफल आयोजन करने में विभिन्न संस्थाओं एवं मार्गदर्शकों, सहयोगियों, आर्य वीर दल के प्रशिक्षकों, जिले के समाजसेवियों, माता बहनों, गुरुकुल परिवार एवं गुरुकुल के सचेतकों के सहयोग से तन मन धन के सहयोग द्वारा भव्य आयोजन किया जा सका। वयस्क सेवा भारतीयों को आर्यवीर दल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य आशीष आर्य ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse