प्रतिभा ग्रुप का चार दिवसीय समर कैंप कार्यक्रम संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। प्रतिभा ग्रुप द्वारा आयोजित चार  दिवसीय समर कैंप कार्यक्रम का समापन हुआ। गायत्री मंदिर सेक्टर टू युग निर्माण कन्या विद्यालय स्कूल कैंपस में ये कार्यक्रम आयोजन 20 मई से 23 मई तक चला। इसका आयोजन ग्रुप की संचालिका कुमारी अनुपमा द्वारा किया गया। 

ग्रुप की मेंबर रिंकू सिंह, अनीता, कृष्णा, ज्योत्सना, शैला सिंह, आराधना, सुनीता पांडे, षोडशी रानी, विद्या, नीतू, मीनू शुभश्री तिवारी, नीलिमा, श्यामा, इन सबने भरपूर सहयोग किया। इसमें बच्चे खेल खेल में धार्मिक गतिविधि में भाग लिये एवं गेम्स, डांस म्यूजिक, पेंटिंग, जनरल नॉलेज के अलग अलग पीरियड में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये। प्रतिभा ग्रुप के सारे मेंबर्स का इस कार्यक्रम में सराहनीय  योगदान रहा। बच्चों के बीच आज प्राइज बांटा गया। 

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने गायत्री मंदिर के प्रबंधक जटाशंकर झा एवं  रांची विमेंस कॉलेज की प्रोफेसर इंग्लिश डिपार्टमेंट अनीता सिंह सेल सिटी क्लब की प्रेसिडेंट और  समाज सेवी एवं बीजेपी महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की मंत्री नीलम चौधरी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इसे सफल बनाया। उक्त जानकारी प्रतिभा ग्रुप की सदस्य रिंकू सिंह ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse