आजसू छात्र संघ ने जताया रांची विवि के कुलपति का आभार

 

बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ करने हेतु रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार एवं धन्यवाद आजसू 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/5/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) एवं विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर उनको गुलाब का फूल देकर उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया विदित हो कि आजसू लगातार छात्र हित में बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ करने के लगातार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती रही उसी का असर है कि रांची विश्वविद्यालय के द्वारा आज बैठक कर इस कोर्स को शुरू करने हेतु पहल की गयी है। 

प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कुलपति महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राज्य में कोई भी विश्वविद्यालय में बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स की पढ़ाई नहीं होती है रांची विश्वविद्यालय में ये कोर्स प्रारंभ होने से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा जो खिलाड़ी इस कोर्स करने के लिए बाहर जाते थे उनको अब जाना नहीं पड़ेगा और कम खर्च में अपने ही विश्वविद्यालय में ये कोर्स कर पायेंगे और अपने राज्य का नाम खेल में और आगे बढ़ा पायेंगे। 

आजसू राज्यपाल झारखंड एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से आग्रह करती है कि इसी सत्र से बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ की जाए। आज मीटिंग के बाद विभिन्न कॉलेज के खिलाड़ी एवं विभिन्न खेल संघ कबड्डी खो खो एथलेटिक्स वॉलीबॉल के पदाधिकारियों ने आज सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया एवं बुके एवं गुलदस्ता रेड रोज देकर आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर हरीश कुमार, ओम वर्मा, निशिकांत पाठक, राजू साहू, तपन रावत, राम प्रसाद, सम्मी सिंह, शिव सागर, रोहित शर्मा, अजित कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse