धनबाद : जोगता के श्याम बाजार आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भारी घोटाला

 

जोगता क्षेत्र अंतर्गत नया श्यामबाजार में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में ठेकेदार कर रहे भारी घोटाला 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर जांच की मांग की। पत्र में लिखा कि नया श्याम बाजार में बन रहे नये आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वॉलिटी के सीमेंट, बालू, ओर इंट का उपयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर विरोध भी किया गया था, लेकिन ठेकेदार फिर भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगा रहा है।

निर्माण कार्य में एकदम घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं नियम के विपरीत काम कर रहे ठेकेदार और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही जर्जर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। 

उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है कि अपने स्तर से गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जाये। साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस भी रद किया जाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse