एबीएन कैरियर डेस्क। इंजीनियरिंग एक ऐसा करियर विकल्प है जिसकी मांग वर्तमान में बहुत अधिक है। छात्रों में इंजीनियरिंग का क्रेज कई वर्षों से बहुत ज्यादा देखा गया है। इसका कारण केवल एक नहीं है, बल्कि कई वजहों से छात्र इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं।
इंजीनियरिंग सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, उम्मीदों और आत्मनिर्भर भविष्य की राह बन चुकी है। लेकिन, अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन करना आवश्यक है।
भारत में हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेते हैं, लेकिन सभी को समान स्तर की शिक्षा और अवसर नहीं मिलते। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक अच्छे और मान्यता प्राप्त कॉलेज का चयन करें। आइये जानते हैं क्यों:
इंजीनियरिंग केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम है। इसलिए यह जरूरी है कि छात्र और उनके अभिभावक कॉलेज का चयन करते समय उसकी मान्यता, फैकल्टी, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें। एक अच्छे कॉलेज से मिली शिक्षा न सिर्फ ज्ञान देती है बल्कि जीवन को एक नयी दिशा भी देती है। (लेखक काउंसर सह मोटिवेटर हैं।)
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse