जेएससीए के नवनिर्वाचित पदधारियों को सीएम ने दी बधाई

 

जेएससीए अध्यक्ष चुने गये अजय नाथ शाहदेव, टीम अजय के सभी अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को शिकस्त देकर जेएससीए में जीत का परचम लहरा दिया। सोमवार को टीम अजय के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी। 

झारखंड का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जेएससीए में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव समाप्त हो चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि अब जेएससीए की कमान नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव संभालेंगे। टीम अजय के सभी अधिकारियों ने जीत हासिल कर ली है। आज जेएससीए के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। 

अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और इंडियन क्रिकेट टीम में रह चुके मशहूर क्रिकेटर सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी। इस दौरान अजयनाथ शाहदेव, संजय पांडे, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse