टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न राज्यों से इस वर्ष कुल 1307 हज यात्री हज पर जा रहें हैं. इनमें राजधानी रांची से हज जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
रांची से कुल 217 हज यात्री हज के लिए रवाना होंगे, जिसमें कुल 118 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल हैं। इस बार हज यात्रा में राज्यभर से कुल 1299 पुरुष और 724 महिलाएं जा रही हैं। वहीं किसी भी जिले से एक भी बच्चा हज पर नहीं जा रहा है।
हज यात्री अगर अपना ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर लेंगे, तो इससे उनका एक दिन का समय बच जायेगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने वाले हज यात्रियों को दो दिन पूर्व अपने गंतव्य इंबारकेशन प्वाइंट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन रिपोर्टिंग हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर खुद कर सकते हैं।
इसके अलावा हज हाउस के कार्यालय में आकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जेआरएफ नंबर लेकर जाना होगा जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग हो जायेगी, वह एक दिन पूर्व पहुंचकर हज हाउस से अपना पासपोर्ट से लेकर अन्य कागजात ले सकते है। इसके बाद उनका सामान वहीं पर उनसे ले लिया जायेगा और वहीं से उन्हें एयरपोर्ट ले जाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse