श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 207वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 

छोटी नन्ही बच्ची द्वारा गाये मनमोहन भजनों में भक्तगण हुए भाव विभोर

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 207वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद निर्मला गाड़ोदिया, डॉ रमण कुमार, डॉ अनुज, अद्वय उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। 

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसर युक्त खीर, पुड़ी, पलाव, आलु चना का सब्जी,आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। 

सभी श्रद्धालुओं के बीच आमरस बोतल बंद जूस प्रसाद का वितरण डूंगरमल अग्रवाल, ललिता पोद्दार एवं प्रमिला महलका के सौजन्य से किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। 

एक छोटी नन्ही बच्ची द्वारा गाये मधुर भजनों ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दी। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, मनीष सोनी, मधु जाजोदिया, प्रभास गोयल, आशा मुंजाल,संतोष देवी अग्रवाल, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse