गुरुदेव श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का रांची एयरपोर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

 

  • धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है : स्वामी जी

टीम एबीएन, रांची। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आज शाम 5 बजे रांची एयरपोर्ट पर आगमन होने पर प्रभु प्रेमी संघ तथा गौ माता सेवा समिति के सदस्यों एवं सैकड़ो भक्तगणों ने संत शिरोमणि परम पूज्य गुरुदेव श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया। 

तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर के लिए सड़क के रास्ते प्रस्थान किये ।स्वामी जी जमशेदपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वामी जी 18 मई को संध्या 5  बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कुसुम कामिनी ऑडिटोरियम मे प्रवचन देंगे। तथा 19 मई को प्रातः 8:30 बजे गुजराती सनातन समाज द्वारा बिष्टुपुर में आयोजित दर्शन व दीक्षा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

सनातन धर्म की आध्यात्मिक ज्योति और वेदांत के प्रखर प्रवक्ता जूनागढ़ अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आज रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उनके प्रथम आगमन पर श्रद्धालुओं, सेवकों और स्थानीय नागरिकों में गहरी उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सैकड़ो भक्तों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर महान आचार्य का स्वागत अत्यंत गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। 

संपूर्ण परिसर हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आचार्य अवधेशानंद गिरि जी ने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। स्वामी जी ने सिंदूर ऑपरेशन के सफलता पर भारतीय सेना के पराक्रम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुई है। 

आचार्य जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया। इस अवसर पर-मनोज बगड़िया, प्रमोद बजाज, मुकेश पोद्दार, राजकुमार गाड़ोदिया, बसंत मुरारका, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, राजेश खेतान, सुशील चौधरी, मुकुल पोद्दार, विनोद सोमानी, प्रमोद शाश्वत, किशन गोयल, डॉ साक्षी बगड़िया, शिखा बगड़िया, गोपाल मेवाडिंया, सनातन, नीरू तोदी, महेश सुरेखा, श्याम मिश्रा,अंजना गाड़ोदिया, अनिता बजाज, सविता मुरारका, ममता पोद्दार, मोना पोद्दार, श्रेया बजाज, छवि बजाज, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse