एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री और उद्यमी परुल गुलाटी ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले रेड कार्पेट डेब्यू से धमाल मचा दिया। परूल गुलाटी ने कान्स फिल्म फेस्टबिल में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म एडिंगटन के वर्ल्ड प्रीमियर में हिस्सा लिया, जो प्रसिद्ध निर्देशक एरी एस्टर की नई फिल्म है और जिसमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे ग्लोबल सितारे हैं।
परुल ने इस खास मौके पर एक बेहद अनोखा परिधान पहना, जो पूरी तरह इंसानी बालों से बनाया गया था। इस आउटफिट को खुद परुल ने आइडिया दिया और मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिज़ाइनर ऋद्धि बंसल ने इसे डिज़ाइन किया। यह लुक परुल की अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और उनकी एंटरप्रेन्योरशिप को समर्पित एक खास श्रद्धांजलि थी। इस पोशाक को बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज़्यादा मेहनत की, जिसमें हर एक डिटेल पर बारीकी से काम किया गया।
परुल गुलाटी का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह आत्म- अभिव्यक्ति, पहचान और सिनेमा के प्रति उनके प्यार को दर्शाने वाला एक गहरा व्यक्तिगत इशारा था। परुल गुलाटी ने कहा, कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना मेरा एक सपना रहा है। सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी इंसान के रूप में जिसे सिनेमा से बेहद लगाव है।
एडिंगटन जैसी फिल्म के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलना किसी सपने जैसा था। एरी एस्टर का काम हमेशा से मुझे प्रभावित करता रहा है, और जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक यादगार अनुभव रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse