टीम एबीएन, रांची। झरिया निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र भगानिया स्वामी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर पूरे झारखंड का मारवाड़ी समाज मर्माहत है। स्व भागनिया झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के समस्त कार्यक्रमों में उनकी सहज उपस्थिति सभी का मनमोह लेती थी।
वह एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में भी कार्य करते थे। श्री भगानिया सम्मेलन के किसी भी पद पर रहे या ना रहे उनकी सहभागिता और उनके कार्यों द्वारा उनकी उपस्थिति हर एक बैठकों में दर्ज की जाती रही है। उनके निधन का समाचार सुनते ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल प्रात: ही धनबाद के लिए रवाना हो गये एवं उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं कहा कि नियति के क्रूर हाथों ने हमसे एक नेक बंदा छीन लिया है, जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है।
उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय सरावगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, ओम जी रिंगसिया, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा, संयुक्त महामंत्री दीपक परीक, कोषाध्यक्ष राहुल मारू सावर मल शर्मा सहित आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उक्त जानकारी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रविशकर शर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse