एबीएन सेंट्रल डेस्क। पोप लियो 14वें ने रविवार को अपने पहले आधिकारिक आशीर्वचन के दौरान विश्व समुदाय से यूक्रेन में स्थायी शांति और गाजा में युद्धविराम व बंधकों की रिहाई की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, अब कभी युद्ध न हो।
सेंट पीटर्स बेसिलिका के ऐतिहासिक बरामदे से बोलते हुए उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ का स्मरण किया और कहा कि दुनिया में चल रहे तमाम संघर्ष इस समय टुकड़ों-टुकड़ों में तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति बना रहे हैं। यह वक्तव्य उन्होंने अपने पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस के शब्दों को उद्धृत करते हुए दिया।
गौरतलब है कि पोप लियो 14वें अमेरिका से निर्वाचित होने वाले पहले पोप हैं। गुरुवार की रात उनके निर्वाचन की घोषणा के समय भी उन्होंने शांति का संदेश दिया था। यह रविवार पहला अवसर था जब वे पोप बनने के बाद दोबारा सार्वजनिक रूप से सेंट पीटर्स बेसिलिका के बरामदे पर लौटे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse