टीम एबीएन, रांची। मदर्स डे पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महिला इकाई, झारखंड की ओर से बीएसपी हाई स्कूल, सेक्टर 2, धुर्वा, रांची में चित्रांकन प्रतियोगिता करायी। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने अपने बचपन की यादें साझा की। उन्होंने कहा की न सिर्फ एक दिन बल्कि हर दिन मां का दिन है।
प्रतियोगिता के विजेताओं में ग्रुप ए में अयांश कुमार को पहला, तरुण उरांव को दूसरा व अहनजीत चंद्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। ग्रुप बी में स्पर्धा कुशवाहा को पहला, अवनया को दूसरा व रणवीर चौधरी को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप सी में श्रेया कुमारी को पहला, आहान आरव को दूसरा व आराध्या आनंद को तीसरा स्थान मिला। महासभा की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री उमा सिन्हा, प्लेनेट आर्ट कि कावेरी सिन्हा, निर्मला कर्ण, मनीषा सहाय, शिखा प्रिया, सत्या सिन्हा, रंगोली सिन्हा, रजनी बक्शी, रेणुबाला धर, सीमा श्रीवास्तव आदि ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के संदीप रंजन, विशाल सहाय, रवि कुमार सिंह, दीपक मलिक, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse