ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से बेहतर कौन बता सकता है : योगी

 

  • सीएम योगी बोले- ब्रह्मोस की ताकत जानना है तो पाकिस्तान से पूछें, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिया संदेश

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कभी प्यार की भाषा नहीं अपना सकता, उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की एक झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन एवं पी.टी.सी. कम्पनी के दो यूनिट का शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वर में मिलकर लड़ना होगा। आतंकवाद कभी भी प्यार की भाषा नहीं अपना सकता। उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse