टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10 मई को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर में 18 मई को होने वाले राज्य सम्मेलन में रांची आठ प्रतिनिधि विशेष रूप से साधन कुमार सिन्हा, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक, के डी राय व्यथित, एम जेड खान, एस पी मंडल,शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, धनेश्वर गोस्वामी एवं देवचरण साहू शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में राज्य भर 100 अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। 27 मई को 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सर्किल कार्यालय के सामने राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जाएगा । धरना के पश्चात सचिव, डाक विभाग को संबोधित करते हुए 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य डाक महाध्यक्ष, झारखंड सर्किल को सौंपा जाएगा। मांगों में विशेष रूप से पोस्टमैन का जनवरी 96 से बकाया भुगतान,जनवरी 1986 से इंडक्शन ट्रेनिंग की अवधि का प्रोन्नति में समायोजन , पोस्टआफिस ए टी एम को अविलंब जारी करना, रूल 9 के मामलों जल्द निपटारा आदि।
आज की बैठक को साधन कुमार सिंहा, एस पी मंडल,रंगनाथ पांडे,जयराम प्रसाद, धनेश्वर गोस्वामी,के डी राय व्यथित एवं एम जेड खान ने संबोधित किया। मुख्य उपस्थिति हसीना तिग्गा, अमिता मिंज, फूलमणि बिलोंग, सुखदेव राम,राजेंद्र महतो,रामचंद्र प्रसाद आदि उपस्थिति थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse