बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 11 को

 

एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों पर घोषित की निषेधाज्ञा  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 परीक्षा 11 मई 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर मेदिनीनगर सदर क्षेत्र में 7 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।  इन परीक्षा केंद्रों में एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय जिला स्कूल, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन, आरके गिरीवर प्लस टू उच्च विद्यालय, ब्राइट लैंड स्कूल, बीसीसी मिशन बालिका उच्च विद्यालय एवं आरके ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। 

परीक्षा आयोजन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा घोषित किया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163  के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बीएनएसएस के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।  

निषेधाज्ञा घोषित होने से परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लाठी (बूढ़ा एवं अपंग) को छोड़कर भाला, गड़ासा, छूरा, अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा। वहीं दाह-संस्कार, धार्मिक एवं शादी-विवाह के जुलूस को छोड़कर पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ मजमा बनाकर नहीं चलेगा। कोई भी संस्था/व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित होगा। 

परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/वीक्षक/परीक्षार्थी/पुलिस बल को छोड़कर कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में नहीं जायेगा। कोई भी व्यक्ति मटरगश्ती नहीं करेगा या चिट-पुर्जा, प्रश्नपत्र वितरित नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि के अंदर सभी फोटो स्टेट (फोटो कॉपी) के दुकान में परीक्षा संबंधी कोई भी अनुचित कार्य नहीं होंगे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse