टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने पहली बार बिग बॉक्स लीग सीजन 1 का आयोजन कांके रोड स्थित ए स्क्वायर क्लब में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को किया। इसमें 8 अलग अलग संस्था ने हिस्सा लिया, जिसमें बॉक्स क्रिकेट मैच खेला गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 8 संस्था के नाम है
इन सभी संस्था के मेंबर्स ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने अपने संस्था का प्रतिनिधित्व किया। रविवार को बि बि एल सीजन 1 का फाइनल मैच जेसीआई रांची और राउंड टेबल इंडिया के बीच खेला गया जिसमें राउंड टेबल इंडिया ने 59 रनों से जीत हासिल की।
इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन जेसी अक्षत अग्रवाल, ऋषि मुरारका और केतुल पटेल ने जेसी निखिल मोदी के अगवाई में किया। जीतने वाली टीम में अभिषेक तनेजा, सिद्धार्थ चौधरी, सनी केडिया, विवेक जैन, पीयूष सरावगी, ऋषि बग्गा व अमन सिंह ने संस्था को जीत दिलायी। जेसीआई रांची के ओर से अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सनी केडिया, चेतन जैन, चंद्रेश बजाज, अनिमेष निखिल, दीपक पटेल, अभिषेक केडिया, अभिनव मंत्री, ऋषभ जैन, रॉबिन गुप्ता, पीयूष केडिया, मोहित वर्मा, अमन सिंघानिया, अभ्युदय मोदी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse