500 रुपये के नोट को लेकर गृह मंत्रालय चिंतित

 

500 रुपये के नोट को लेकर बड़ी खबर, गृह मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बाजार में ऐसा नकली 500 का नोट आ गया है, जो दिखने में बिल्कुल असली जैसा लगता है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर गंभीर चिंता जताते हुए डीआरआई, एफआईयू, सीबीआई, एनआईए, सेबी समेत तमाम एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है। नकली नोट गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में असली नोटों से बहुत मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इनका रंग और बनावट भी काफी हद तक असली नोटों जैसे हैं। 

कैसे पहचानें नकली नोट

गृह मंत्रालय के अनुसार, इन नोटों में एक बारीक लेकिन अहम गलती है—रिजर्व बैंक आफ इंडिया में रिजर्व की स्पेलिंग गलत है। असली नोट में ए आता है, जबकि नकली में इसे गलती से अ लिखा गया है। 

नकली नोट की बनावट भी असली जैसी 

रंग, प्रिंट और कागज की गुणवत्ता असली नोट से बेहद मेल खाती है, जिससे आम आदमी के लिए पहचानना मुश्किल हो रहा है। एजेंसियों का मानना है कि बड़ी मात्रा में यह नकली नोट पहले ही बाजार में आ चुके हैं। 

बाजार में आ चुकी है बड़ी खेप 

एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बाजार में पहले ही बड़ी संख्या में नकली नोटों की खेप पहुंच चुकी है। लिहाजा अधिकारियों ने नागरिकों और संस्थानों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध मुद्रा की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि किसी भी एजेंसी के लिए यह जानना संभव नहीं है कि बाजार में कितनी नकली नोट चल रही है। यही वजह है कि गृह मंत्रालय को इस बात की काफी चिंता है और उसने लोगों से भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। 

बैंकों को सतर्क रहने का निर्देश 

सरकार ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। सभी को नोटों की स्कैनिंग के लिए मशीनें उपलब्ध करायी गयी हैं और किसी भी संदिग्ध मुद्रा की सूचना तुरंत जांच एजेंसियों को देने को कहा गया है। 

सुरक्षा के लिए नयी व्यवस्था 

सरकार ने एफआईसीएन समन्वय समूह (एफसीओआरडी), टीएफएफसी सेल और एनआइए जैसी एजेंसियों के माध्यम से इस पर नजर रखनी शुरू कर दी है ताकि नकली मुद्रा का नेटवर्क तोड़ा जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse