टीम एबीएन, रांची। रांची विश्व विद्यालय अंगीभूत विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत कर्मियों की सेवा अचानक समाप्त करने के बाद 12 अप्रैल 2025 को रजिस्टार डॉ गुरु चरण साहू के कार्यालय में आंदोलन के परिणामस्वरूप निर्धारित बैठक के अनुसार आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को रांची विश्वविद्यालय वाइस चांसलर कॉन्फ्रेंस हॉल में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल का मजिस्टेड मो जफर हसनाथ कार्यपालक दंडाधिकारी सदर रांची की उपस्थिति में रांची विश्विद्यालय रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, वित्तीय सलाहकार अजय कुमार, कुलसचिव डॉ गुरु चरण साहू, प्रॉक्टर डॉ मुकुंद मेहता, लीगल सेल इंचार्च डॉ बी आर झा के साथ लगभग 3 घंटा वार्ता हुई।
देवेन्द्र नाथ महतो के एक सूत्री मांग कार्य समाप्त किये गये सभी कर्मियों का पारिवारिक जीवन यापन का ध्यान रखते हुए मानवता के आधार पर सभी कर्मियों को पुन: कार्य में वापस समायोजन किया जाये।
रांची विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारी मांग सकारात्मक लेते सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर सभी कर्मियों का जानकारी तथा शिक्षेकत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों की जानकारी, वित्तीय स्थिति तथा कहां-कहां समायोजन की संभावना है उसकी जानकारी प्राप्त कर पुन: आगामी बैठक वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रतिनिधिमंडल का वार्ता की जायेगी। वार्ता में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, संतोष साहू, प्रवीण उपाध्याय, के अलावा 10 कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse