सावधान... जल्द बदलेगा झारखंड का मौसम

 

अगले 48 घंटे बाद पूरे झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, आइएमडी ने लोगों से की सावधान रहने की अपील 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। राज्य में कभी बारिश तो कभी तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2 दिनों तक वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 तारीख को बादल छाये रहेंगे। 

मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले शामिल हैं। 

11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने की संभावना है। इस दौरान आकाश में बिजली गिरने की भी संभावना जतायी गयी है। वहीं, 12 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भाग में मेघ गर्जन, तेज हवा का झोंका और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे बाद पूरे झारखंड में मौसम बिगड़ने वाला है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बहुत अधिक जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse