टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल ,पुंदाग में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राचार्य एसके मिश्र ने देश के अमर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की गाथाओं से युवाओं को परिचित करवाया जाना चाहिए, जो देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते - हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए।जिनके लिए राष्ट्र हित ही सर्वोपरि रहा।
जेल की चारदीवारी में भी वे अध्ययनरत रहे तथा अपने बारे में कुछ न सोच कर समाज सुधार और मातृभूमि की स्वतंत्रता के बारे में ही सोचते रहे। देश की तरक्की के बारे में सोचते रहे। देश की उन्नति में अपना योगदान देकर,देश सेवा करके ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse