टीम एबीएन, रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा पंचायत, पेसा, पानी, पहाड़, पौधा के संरक्षण और उनसे संबंधित अधिकारों को पूर्ण रूप में लागू करने की मांग को लेकर विगत 19 फरवरी से धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से निकाली गयी स्वराज पदयात्रा का समापन शनिवार को मोराबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ संपन्न हुआ।
समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पदयात्रियों का स्वागत माला पहनाकर किया। पदयात्रा का नेतृत्व पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर पदयात्रियों एवं उपस्थित नेताओं कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि पांच -प- के द्वारा जो पहल संगठन के द्वारा की गई है यह कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
कांग्रेस के पंजे को पांच -प- मजबूत करेंगे। झारखंड की पहचान पहाड़, पानी, पौधा, जंगल से है। झारखंडी संस्कृति की विरासत इसमें वास करती है। आज बंजर जमीनों पर पौधे लगाए जा रहे हैं, यह सकारात्मक पहल है, लेकिन हमें जंगलों को बचाना होगा। महात्मा गांधी और राजीव गांधी के पंचायती राज के सपनों को सकार करने के लिए पंचायत अधिनियम के अनुसार ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार देना होगा।
जनजातीय मूलवासी के जीवन से जुड़े हुए पांच -प- है। पेसा से मिलने वाले अधिकारो से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। हमारे संगठन और सरकार का यह दायित्व है कि झारखंड की मूल पहचान पहाड़ जंगल को संरक्षित करने के लिए अपना बेहतर प्रयास करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, अशोक चौधरी, सोनाल शांति, शांतनु मिश्रा, राजेश गुप्ता, राकेश किरण महतो, परविंदर सिंह, परितोष सिंह, नेल्सन मुंडा, अमर मुंडू, अंजनी रंजन, अनुप्रिया सोय, अनामिका सरकार, पवन कुमार बबलू, समीर सुंडी, रितेश तमसोय, विवेक विशाल, विशाल सुमबुरूई, सुभाष नाग, त्रिभुवन कुमार, अमितेश कुमार, लक्ष्मण हंसदा, आनंद सिंकू, प्रशांत अंबेडकर, नीरज कुमार, संतोष राय, रंजन बोईपाई, जानकी महतो, एडवर्ड मिंस, विल्सन सोय जैक पुर्ती, आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse