मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विद्यार्थियों का सम्मान

 

टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एवं सेवेंथ डे एड्वेंटिस्ट हॉस्पिटल स्कूल आॅफ नर्सिंग, बारियातू रोड, रांची के छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह 2025 दिनांक 22 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि,  रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि स्पाइसर विश्वविद्यालय के कुलपति पास्टर एजरस लकड़ा, नॉर्थ ईस्टर्न एड्वेंटिस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिराकोली इलिया, रांची के डीआईजी सह सीनियर सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस चंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित गया।

इस समारोह में एएनएम , जी एन एम, बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के दो सत्रों के लगभग 178 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं 27 छात्र - छात्राओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अजीत कुमार सिन्हा का परिचय कार्यकारी प्रशासी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा ने दिया। 

मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि शिक्षा के बाद ही दीक्षा प्राप्त होती है जो भी शिक्षा आपको मिली है उसको आपको आगे बढ़ाना है नर्सिंग मानव सेवा का एक अभिन्न अंग है और जिस संस्था में आपने पढ़ाई की है वह नर्सिंग का एक उत्कृष्ट संस्थान है और आप सभी से उम्मीद करता हूं कि इस संस्थान और मानव सेवा का भविष्य भी आप ही हैं। 

सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में ए एन एम की प्रशांता बाखला, रिया कुजूर, लिलमुनि टुडू, दीपाली कुमारी और पुष्पा हेंब्रम शामिल थी। वहीं जी एन एम में अदिति खेस, मोहम्मद अब्दुल्ला अहमद, शालिनी तिर्की, एंजेल मार्की, ओरण बागे, जोसेफ सिंह और सोमा कुमारी, बीएससी बेसिक नर्सिंग में स्नेहा प्रीति बरला, दिव्या कुमारी, कोनिका हेंब्रम, निक्की तिर्की, रोजी परवीन और नवीन यशी कश्यप तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में श्वेता लकड़ा, प्रियंका केरकेट्टा, रश्मि सुधा पन्ना और सुमन खेस ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 

सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में एएनएम की प्रशांता बाखला, सिमि लकड़ा, बिरूनिका बासके एवं रश्मि एक्का, जीएनएम की अंकता एलिजा केरकेट्टा, अनीशा कुजूर, बॉबप्रीस्टन बॉबी जेम्स, प्रीति एक्का, सुशीला कुमारी, बीनू टुडू, साउल सैमुअल टुडू और एंजेल बरला, बीएससी बेसिक नर्सिंग में मनीषा खलखो, अश्विन आनंद, संगीता लकड़ा, प्रिया खलखो, सुप्रिया लकड़ा, रेश्मि मुर्मू,  सोनाली लकड़ा, सिलास विजय तिर्की और परिधि शौके  मौजूद रहे। 

राज्य परिचारिका संगठन के बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता मोक्षित सुभाकर नारलापति को गोल्ड मेडल और एम आई बी ई परीक्षा में टॉप करने वाली दीपाली कुमारी एवं नौशीन अब्बास को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। एमआईबीई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोहन केरकेट्टा, मोनिका रानी एवं दीपिका कुमारी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यकारी प्रशासी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा, जनरल वाइस प्रेसिडेंट डॉ एस डी डी नायडू, वाइस प्रेसिडेंट आफ एकेडमिक अफेयर्स अय्यांकी सुनील कुमार मोहन राव, वाइस प्रेसिडेंट आफ फाइनेंशियल अफेयर्स बॉबी जेम्स वेलुप्पा, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट आफ फाइनेंशियल अफेयर्स दीपक कसारे, रजिस्टर अजीत बाजरॉय, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट आफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुभाकर प्रसाद, डॉक्टर रीता थापा, अस्पताल प्रशासक विजय राज बेलम, कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल सैमुअल विलियम्स, नर्सिंग स्कूल प्रिंसिपल सुनीता हंसदा के साथ अल्फांस थॉमस कुजूर,  आॅलिव कुजूर,  ज्योति कश्यप, नमिता टोपनो, नेवलिन डांग, विशाल जीत भेंगरा, मरीन ग्लाडिन सुरीन, सुनीता सुरीन,  कैरोलिन मरांडी, हन्ना एलिजाबेथ,  प्रेमशिला बाड़ा,  रेचल, प्रीति भेंगरा, सुशील दास कुजूर, संध्या लेलीन, नम्रता सोय, निकोला डेस्किन, डेविड डांग, डायना एवं दिलीप कुमार ने अहम भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse