सारंडा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, एक गंभीर

 

सारंडा जंगल में नक्सलियों का कहर, सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा के जंगल में हुए आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। चाईबासा पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। 

यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांग्राम मरंगपोंगा जंगल के पास हुई। घायल जवानों की पहचान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम देय के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दोनों जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सारंडा वन क्षेत्र में कई नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ छिपे हुए हैं। 

सुरक्षाबलों से बचने और उन्हें निशाना बनाने के लिए इन माओवादियों ने जगह-जगह जमीन पर आईईडी बिछा कर रखी है। इस पर पैर या हल्का दबाव पड़ते ही विस्फोट हो जाता है। शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों का यहां तलाशी अभियान चल रहा था। इस दौरान दो जवान आईईडी की चपेट में आ गये। 

दावा है कि यह धमाका अर्ध सैनिकबल के शिविर से मात्र 600 मीटर की दूरी पर हुआ। इस कैंप की स्थापना पिछले महीने ही की गयी थी। चार दिन पहले भी ठीक ऐसे ही एक धमाके में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse