आजसू समर्थकों ने भी कराया रांची बंद

 

टीम एबीएन, रांची। रांची बंद को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ आयोजित बंद को पूर्णतया सफल बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आज के सफल बंद ने साबित कर दिया कि हेमंत सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता जाग चुकी है। 

आदिवासी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को कुचलने की साजिश नाकाम कर दी जायेगी। आजसू कार्यकर्ताओं ने रांची महानगर तथा कांके के इलाकों में बंद को सफल बनाने में सहयोग किया। 

आजसू पार्टी के झारखंड आंदोलनकारी कुमुद बर्मा, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम बर्मा, सुरेंद्र लिंडा, महादेव मुंडा एवं अन्य सैकड़ों  कार्यकर्ता बंदी करवाने में शामिल हुए तथा हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांके इलाके में आजसू नेता संजय मेहता अपने कार्यकतार्ओं के साथ सड़कों पर उतरे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse