टी-20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिया 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग

 

बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया को दिया अनमोल तोहफा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है, और भारतीय क्रिकेट टीम के हर जीत को देशभर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इसी तरह, भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 

भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद इउउक ने टीम के सभी खिलाड़ियों को एक विशेष तोहफा दिया, जो उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।  

18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग  

बीसीसीआई ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को 18 कैरेट गोल्ड और डायमंड से बनी रिंग गिफ्ट की। इन रिंग्स का वजन 60 ग्राम है और हर रिंग पर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और टीम द्वारा टूर्नामेंट में जीते गये मैचों का विवरण लिखा है। यह तोहफा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर एक मूल्यवान यादगार बन गया है। यह रिंग भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस महत्वपूर्ण जीत की गवाह रहेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse