टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति के सदस्यों के द्वारा 22 मार्च को रांची बंद का एलान किया गया है। बंद को लेकर रांची पुलिस प्रशासन के द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही बंद समर्थकों को चेतावनी जारी की गई है कि अगर उन्होंने बंद के दौरान कोई भी गैर कानूनी कार्य किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि विभिन्न स्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर कतिपय सरना समिति के सदस्यों के द्वारा दिनांक 22 मार्च को रांची बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया है। बंद और चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर किसी भी प्रकार का कोई भी गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो प्रशासन उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन के द्वारा बंद का आह्वान करने वाले सभी संगठन और व्यक्ति से अपील की गई है कि वे इस अवधि में सभी गतिविधियां विधिसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से करें।
जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ बंद समर्थक द्वारा हो-हंगामा, उपद्रव और तोड़फोड़ की साजिश की जा रही है। जिला प्रशासन बंद का आह्वान करने वाले सभी संगठन और व्यक्ति से अपील करता है कि इस अवधि में सभी गतिविधियां विधिसम्मत और शांतिपूर्ण करें। किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, वाहन चालक पर किसी भी प्रकार का दबाव और बल प्रयोग किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस अवधि में विधानसभा सत्र जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां और सेंट जेवियर्स कॉलेज और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न परीक्षाएं आयोजित हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि बंद और चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी महानुभाव, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थान के सदस्यों और जनसामान्य को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी, आवागमन पर रोक-टोक किसी के द्वारा उत्पन्न नहीं करें। बंद और चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर किसी भी प्रकार का कोई भी गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो प्रशासन उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse