एबीएन स्पोटर्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन का आगाज शनिवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ शुरू होगा। जहां केकेआर आरसीबी के खिलाफ जीत से साथ आगाज करने का प्रयास करेगा।
तीन बार के आईपीएल खिताब के विजेता केकेआर टीम की अगुवाई कर रहे अजिंक्य रहाणे खिताब को बरकरार रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। उनकी टीम में बल्लेबाजी लाइनअप बहुत मजबूत है, जिसमें अनुभवी सुनील नरेन शीर्ष पर और क्विंटन डी कॉक के साथ अपने शानदार फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।
रहाणे और वेंकटेश अय्यर मध्य क्रम में टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, जबकि टीम में मैच फिनिशर रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse