टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के दो छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एसओएफ द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
वर्ग नवम के छात्र आदित्य भारती ने इस परीक्षा में जोनल स्तर पर दूसरा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वां रैंक हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसे 2500 रुपये, प्रमाण पत्र तथा सिल्वर मेडल से नवाजा गया है।
वहीं भास्कर मिश्रा ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एसओएफ द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में जोनल स्तर पर 22वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 415 वां स्थान प्राप्त किया है। एसओएफ की ओर से उसे गोल्ड मेडल, डिस्टिंक्शन और मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।
डीएवी झारखंड जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और कहा कि बच्चों को कक्षा की पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा में निरंतर भाग लेना चाहिए। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse