एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार 4 दिन की तेजी ने शेयर बाजार निवेशकों को काफी राहत दी है। निवेशकों ने इस दौरान 17.37 लाख करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।
अगर बात बाजार की करें तो करीब 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। ये कोई फ्लूक या यूं कहें कि तुक्का नहीं है। शेयर बाजार अब असली रंग में दिखाई देने लगा है।
जिसने पूरी दुनिया को खासकर विदेशी निवेशकों को साफ संकेत दिया है कि वो गिरेगा, लेकि उठेगा, उसके बाद लड़ेगा, लेकिन किसी के सामने झुकेगा नहीं। फिर चाहे विदेशी निवेशकों की निकासी हो, या फिर ट्रंप का टैरिफ, या जियो पॉलिटिकल टेंशन और रुपए में आयी गिरावट ही क्यों ना हो। बीते चार दिनों में शेयर बाजार ने अपने आपको एक मजबूत और बड़े दिल वाला मार्केट साबित किया है।
वैसे इस तेजी के पीछे शेयर बाजार को मिले वो चार यार भी हैं, जिनकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी को बढ़त बनाने में कमदद मिली। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड ने दो रेट कट के संकेत दिये। उसके बाद आईटी स्टॉक्स ने शेयर बाजार को रीबाउंड कराने में मदद की। डॉलर में गिरावट भी शेयर बाजार को हाशिये उठाकर सेंट्रल प्वाइंट लेकर आया।
अंत में विदेशी बाजारों की तेजी ने भारत के बाजार को भरोसा और वो फ्यूल देने का काम किया जिससे गुमसुम निवेशकों में एक बार फिर जान आयी। अगर बात गुरुवार की करें तो सेंसेक्स में 899 अंकों की तेजी देखने को मिली। जबकि बीते 4 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में करीब 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।
वहीं दूसरी ओर निफ्टी 283 अंकों की शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। चार दिनों में करीब 800 अंकों की तेजी देखने को मिली। इन चार दिनों में शेयर बाजार निवेशकों को 17.37 लाख करोड़ रुपए का फायदा भी हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह की तेजी देखने को मिली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse