टीम एबीएन, रांची। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में संगोष्ठी सह प्रभात फेरी का आयोजन सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार एवं जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल, रांची डॉक्टर सीमा गुप्ता के निदेश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन तक ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर दंत चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल रांची डॉक्टर रवि राज द्वारा बताया गया कि स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने के लिए हमें मौखिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस दिन को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की थीम है- A Happy Mouth is… A Happy Mind, जो इस बात पर जोर देती है कि ओरल हेल्थ और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
मौखिक स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को भी समुदायों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर असीम कुमार मांझी, श्री प्रवीण कुमार सिंह डीपीएम रांची, डॉ सुधा सिंह दंत चिकित्सक, डॉक्टर कुमारी सुषमा चिकित्सा, सदर अस्पताल रांची,श्री सरोज कुमार चौधरी एफएलसी, एनसीडी, श्री अभिषेक कुमार देव एनसीडी सेल, रांची शहीत एनएमटीसी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse