सावधान... इस साल आसमान से बरसेगी आग

 

  • अगले तीन महीने गर्मी से छूटेंगे पसीने! आसमान से बरसेगी आग, IMD ने किया आगाह

एबीएन नॉलेज डेस्क। फरवरी में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं, आगे भी राहत के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्वार्टली फोरकास्ट में यही भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, मार्च से मई 2025 के बीच भारत में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा। 

IMD की रिपोर्ट कहती है, अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, खासकर उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत में। गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं और लू के दिन भी ज्यादा हो सकते हैं। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में हीटवेव (लू) का असर ज्यादा दिखेगा।

मार्च से ही तपेगा भारत

मार्च 2025 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत सामान्य या उससे कम रह सकता है। IMD ने चेतावनी दी है कि अप्रैल और मई में गर्मी और बढ़ेगी।

किन राज्यों में पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की संभावना है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और तेलंगाना में भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
  • पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों को कुछ राहत मिल सकती है, जहां तापमान सामान्य या उससे कम रहने का अनुमान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse