पलामू : पिपरा के बीईईओ, बीपीओ और एमडीएम ऑपरेटर से स्पष्टीकरण

 

  • पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एसएमएस भेजने में शिथिलता बरतने का आरोप
  • उपायुक्त के निदेश पर डीईओ एवं डीएसई ने की बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। उपायुक्त सह जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन के निदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटरों के साथ बैठक की। बैठक में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना सहित विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गयी। पीएम पोषण शक्ति निर्माण, योजना अंतर्गत एसएमस पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।

इसके तहत विद्यालयों में प्रतिदिन उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या, प्रति सप्ताह उपलब्ध अनाज एवं कुकिंग कॉस्ट, पूरक पोषाहार, प्राप्त कुकिंग कॉस्ट,पूरक पोषाहार तथा प्राप्त अनाज की मात्रा का एसएमएस किया जाता है। समीक्षा के दौरान पिपरा क्षेत्र के विद्यालयों में कार्य दिवसवार एसएमएस भेजने में षिथिलता बरतने की बात प्रकाश में आने पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने पिपरा के बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटर से स्पष्टीकरण की मांग की। 

निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने एवं असंतोषजनक जवाब की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं एमडीएम कम्प्यूटर ऑपरेटर पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का एसएमएस शत प्रतिशत कराना सुनिश्चितत करें। 

उन्होंने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोइया सह सहायिका का आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से शत प्रतिशत अच्छादन का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालयों में विद्यार्थियों का अच्छादन में बृद्धि करने, अध्यनरत विद्यार्थियों को आयरण, फॉलिक एसिड की गोली खिलाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त पलामू के निदेश पर कार्यदिवस में जिला से जिला एमडीएम ऑपरेटर के द्वारा 25 विद्यालय एवं प्रखण्ड से प्रखण्ड एमडीएम ऑपरेटर द्वारा 10 विद्यालय का फोन पर अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार सहित बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटर उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse